### Bg 2.65

> प्रसादे सर्वदुःखानां हानिरस्योपजायते ।\
> प्रसन्नचेतसो ह्याशु बुद्धिः पर्यवतिष्ठते ॥ ६५ ॥

*prasāde*—भगवान् की अहैतुकी कृपा की प्राप्ति पर; *sarva*—समस्त; *duḥkhānām*—भौतिक दुःखों का; *hāniḥ*—विनाश; *asya*—उसका; *upajāyate*—होता है; *prasanna-cetasaḥ*—प्रसन्नचित्त का; *hi*—निश्चय ही; *āśu*—अति शीघ्र; *buddhiḥ*—बुद्धि; *pari*—पर्याप्त रूप से; *avatiṣṭhate*—स्थापित हो जाती है।

**जो इस प्रकार दिव्य चेतना में स्थित है, उसके लिए भौतिक अस्तित्व के त्रिविध दुःख और नहीं रहते; ऐसी प्रसन्न अवस्था में मनुष्य की बुद्धि शीघ्र ही स्थिर हो जाती है।**
