### CC Adi 2.103

> জীবশক্তি তটস্থাখ্য, নাহি যার অন্ত ।\
> মুখ্য তিন শক্তি, তার বিভেদ অনন্ত ॥১০৩॥

> jīva-śakti taṭasthākhya, nāhi yāra anta\
> mukhya tina śakti, tāra vibheda ananta

*जीव-शक्ति*—जीव की शक्ति; *तट-स्थ-आख्य*—तटस्था नामक; *नाहि*—नहीं है; *यार*—जिसका; *अन्त*—अन्त; *मुख्य*—प्रमुख; *तिन*—तीन; *शक्ति*—शक्तियाँ; *तार*—उनके; *विभेद*—भेद; *अनन्त*—असंख्य।

**"तटस्था शक्ति, जो इन दोनों के मध्य है, असंख्य जीवों से युक्त है। ये तीन प्रमुख शक्तियाँ हैं, जिनकी श्रेणियाँ तथा उपविभाग असंख्य हैं।**

भगवान् की अन्तरंगा शक्ति, जिसे चित्-शक्ति अथवा अन्तरंगा-शक्ति कहते हैं, दिव्य वैकुण्ठ जगत् में विविधता प्रदर्शित करती है। हमारे अतिरिक्त असंख्य मुक्त जीव हैं, जो भगवान् के असंख्य लक्षणों में उनकी संगति करते हैं। भौतिक जगत् बहिरंगा शक्ति को प्रदर्शित करता है, जिसमें बद्धजीवों को यह पूर्ण स्वतन्त्रता प्रदान की गई है कि वे भौतिक देह त्यागकर पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् के पास लौट जाएँ। श्वेताश्वतर उपनिषद् (6.8) हमें बताता है:


na tasya kāryaṁ karaṇaṁ ca vidyate

na tat-samaś cābhyadhikaś ca dṛśyate

parāsya śaktir vividhaiva śrūyate

svābhāvikī jñāna-bala-kriyā ca


"परमेश्वर अद्वितीय हैं। उन्हें व्यक्तिगत रूप से कुछ नहीं करना पड़ता, न ही उनके पास भौतिक इन्द्रियाँ हैं। न कोई उनके समान है, न उनसे श्रेष्ठ है। उनकी विभिन्न नामों वाली असंख्य विविध शक्तियाँ हैं, जो स्वायत्त गुणों के रूप में उनके भीतर विद्यमान रहती हैं और उन्हें पूर्ण ज्ञान, बल तथा लीलाएँ प्रदान करती हैं।"
