### CC Adi 2.14

> যস্য প্রভা প্রভবতো জগদণ্ডকোটি-\
> কোটিষ্বশেষবসুধাদিবিভূতিভিন্নম্ ।\
> তদ্ব্রহ্ম নিষ্কলমনন্তমশেষভূতং\
> গোবিন্দমাদিপুরুষং তমহং ভজামি ॥১৪॥

> yasya prabhā prabhavato jagad-aṇḍa-koṭi-\
> koṭīṣv aśeṣa-vasudhādi-vibhūti-bhinnam\
> tad brahma niṣkalam anantam aśeṣa-bhūtaṁ\
> govindam ādi-puruṣaṁ tam ahaṁ bhajāmi

*यस्य*—जिनका; *प्रभा*—तेज; *प्रभवतः*—शक्ति में श्रेष्ठ का; *जगत्-अण्ड*—ब्रह्माण्डों के; *कोटि-कोटीषु*—करोड़ों-करोड़ों में; *अशेष*—अनन्त; *वसुधा-आदि*—ग्रहों आदि के साथ; *विभूति*—ऐश्वर्यों के साथ; *भिन्नम्*—विविधतायुक्त होते हुए; *तत्*—वह; *ब्रह्म*—ब्रह्म; *निष्कलम्*—भागरहित; *अनन्तम्*—अनन्त; *अशेष-भूतम्*—पूर्ण होते हुए; *गोविन्दम्*—भगवान् गोविन्द; *आदि-पुरुषम्*—आदि पुरुष; *तम्*—उन्हें; *अहम्*—मैं; *भजामि*—पूजता हूँ।

**[भगवान् ब्रह्मा ने कहा:] "मैं उन आदि पुरुष गोविन्द की आराधना करता हूँ, जो महान् शक्ति से सम्पन्न हैं। उनके दिव्य स्वरूप का देदीप्यमान तेज ही निराकार ब्रह्म है, जो परम, पूर्ण एवं अनन्त है, तथा जो करोड़ों-करोड़ों ब्रह्माण्डों में असंख्य ग्रहों की, उनके भिन्न-भिन्न ऐश्वर्यों सहित, विविधताओं को प्रकट करता है।**

यह श्लोक ब्रह्म-संहिता (5.40) में आता है। असंख्य ब्रह्माण्डों में से प्रत्येक भिन्न संरचनाओं तथा वातावरणों वाले अनगिनत ग्रहों से पूर्ण है। ये सब उस अनन्त अद्वैत ब्रह्म अथवा पूर्ण-समग्र से उद्भूत होते हैं, जो परम ज्ञान में विद्यमान है। उस अनन्त ब्रह्म-तेज का उद्गम गोविन्द का दिव्य शरीर है, जिन्हें आदि एवं परम पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् के रूप में सादर प्रणाम अर्पित किया जाता है।
