### CC Adi 2.24

> বেদ, ভাগবত, উপনিষৎ, আগম ।\
> ‘পূর্ণতত্ত্ব’ যাঁরে কহে, নাহি যাঁর সম ॥২৪॥

> veda, bhāgavata, upaniṣat, āgama\
> 'pūrṇa-tattva' yāṅre kahe, nāhi yāṅra sama

*वेद*—वेद; *भागवत-श्रीमद्*—भागवत; *उपनिषत्*—उपनिषद्; *आगम*—अन्य दिव्य ग्रन्थ; *पूर्ण-तत्त्व*—पूर्ण सत्य; *याङ्रे*—जिन्हें; *कहे*—कहते हैं; *नाहि*—नहीं है; *याङ्र*—जिनके; *सम*—समान।

**पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् वे हैं, जिन्हें वेद, भागवत, उपनिषद् तथा अन्य दिव्य ग्रन्थ परम पूर्ण सत्य के रूप में वर्णित करते हैं। उनके समान कोई नहीं है।**

परम सत्य के साकार स्वरूप के विषय में वेदों में असंख्य प्रामाणिक कथन हैं। उनमें से कुछ इस प्रकार हैं—


(1) ऋक्-संहिता (1.22.20) से—


tad viṣṇoḥ paramaṁ padaṁ sadā

paśyanti sūrayo divīva cakṣur ātatam


"पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् विष्णु ही परम सत्य हैं, जिनके चरणकमलों के दर्शन हेतु समस्त देवता सदैव उत्सुक रहते हैं। सूर्यदेव के समान, वे अपनी ऊर्जा की किरणों से सर्वत्र व्याप्त हैं। अपूर्ण नेत्रों को वे निराकार प्रतीत होते हैं।"


(2) नारायणाथर्व-शिर उपनिषद् (1-2) से— nārāyaṇād eva samutpadyante nārāyaṇāt pravartante nārāyaṇe pralīyante. . . . atha nityo nārāyaṇaḥ. . . . nārāyaṇa evedaṁ sarvaṁ yad bhūtaṁ yac ca bhavyam. . . . śuddho deva eko nārāyaṇo na dvitīyo 'sti kaścit. "नारायण से ही सब कुछ उत्पन्न होता है, उन्हीं से सब का पालन होता है, और उन्हीं में सब का संहार होता है। अतः नारायण नित्य विद्यमान हैं। जो कुछ अभी विद्यमान है अथवा भविष्य में सृजित होगा, वह सब नारायण के अतिरिक्त और कुछ नहीं, जो विशुद्ध देव हैं। केवल नारायण हैं और अन्य कुछ नहीं।"


(3) नारायण उपनिषद् (1.4) से— yataḥ prasūtā jagataḥ prasūtī. "नारायण वह स्रोत हैं, जिनसे समस्त ब्रह्माण्ड प्रकट होते हैं।"


(4) हयशीर्ष पञ्चरात्र से— paramātmā harir devaḥ. "हरि परमेश्वर हैं।"


(5) भागवत (11.3.34-35) से—


nārāyaṇābhidhānasya

brahmaṇaḥ paramātmanaḥ

niṣṭhām arhatha no vaktuṁ

yūyaṁ hi brahma-vittamāḥ


"हे ब्राह्मणश्रेष्ठ, कृपया हमें नारायण की स्थिति बताइए, जो ब्रह्म तथा परमात्मा के नाम से भी जाने जाते हैं।"


sthity-udbhava-pralaya-hetur ahetur asya

yat svapna-jāgara-suṣuptiṣu sad bahiś ca

dehendriyāsu-hṛdayāni caranti yena

sañjīvitāni tad avehi paraṁ narendra


"हे राजन्, उन्हें जानिए जो स्वयं कारणरहित हैं, फिर भी सृष्टि, पालन तथा संहार के कारण हैं। वे चेतना की तीनों अवस्थाओं में—अर्थात् जागृत, स्वप्न तथा सुषुप्ति में—तथा उनसे परे भी विद्यमान रहते हैं। वे शरीर, इन्द्रियों, प्राणवायु तथा हृदय को सजीव करते हैं, और इस प्रकार वे क्रियाशील होते हैं। उन्हें परम जानिए।"
