### CC Adi 2.39

> অতএব তুমি হও মূল নারায়ণ ।\
> এই এক হেতু, শুন দ্বিতীয় কারণ ॥৩৯॥

> ataeva tumi hao mūla nārāyaṇa\
> ei eka hetu, śuna dvitīya kāraṇa

*अतएव*—अतः; *तुमि*—आप; *हओ*—हैं; *मूल*—मूल; *नारायण*—नारायण; *एइ*—यह; *एक*—एक; *हेतु*—कारण; *शुन*—कृपया सुनें; *द्वितीय*—दूसरा; *कारण*—कारण।

**"अतः आप ही मूल नारायण हैं। यह एक कारण है; अब कृपया सुनें, मैं दूसरा कारण बताता हूँ।**
