### CC Adi 2.47

> কৃষ্ণ কহেন — ব্রহ্মা, তোমার না বুঝি বচন ।\
> জীব-হৃদি, জলে বৈসে সেই নারায়ণ ॥৪৭॥

> kṛṣṇa kahena—brahmā, tomāra nā bujhi vacana\
> jīva-hṛdi, jale vaise sei nārāyaṇa

*कृष्ण*—भगवान् श्रीकृष्ण; *कहेन*—कहते हैं; *ब्रह्मा*—हे ब्रह्मा; *तोमार*—तुम्हारे; *ना*—नहीं; *बुझि*—मैं समझता हूँ; *वचन*—वचन; *जीव*—जीव के; *हृदि*—हृदय में; *जले*—जल में; *वैसे*—विराजमान हैं; *सेइ*—वही; *नारायण*—भगवान् नारायण।

**श्रीकृष्ण ने कहा, "हे ब्रह्मा, तुम जो कह रहे हो, उसे मैं नहीं समझ पा रहा। भगवान् नारायण तो वे हैं जो समस्त जीवों के हृदयों में विराजमान हैं और कारण-समुद्र के जल में शयन करते हैं।"**
