### CC Adi 2.48

> ব্রহ্মা কহে — জলে জীবে যেই নারায়ণ ।\
> সে সব তোমার অংশ — এ সত্য বচন ॥৪৮॥

> brahmā kahe—jale jīve yei nārāyaṇa\
> se saba tomāra aṁśa—e satya vacana

*ब्रह्मा*—भगवान् ब्रह्मा; *कहे*—कहते हैं; *जले*—जल में; *जीवे*—जीव में; *येइ*—जो; *नारायण*—नारायण; *से*—वे; *सब*—सब; *तोमार*—आपके; *अंश*—स्वांश; *ए*—यह; *सत्य*—सत्य; *वचन*—वचन।

**ब्रह्मा ने उत्तर दिया, "मैंने जो कहा है, वह सत्य है। वही भगवान् नारायण, जो जल पर तथा समस्त जीवों के हृदयों में निवास करते हैं, आपके ही एक स्वांश हैं।**
