### SB 3.8.22

> कालेन सोऽजः पुरुषायुषाभि-\
> प्रवृत्तयोगेन विरूढबोधः ।\
> स्वयं तदन्तर्हृदयेऽवभात-\
> मपश्यतापश्यत यन्न पूर्वम् ॥ २२ ॥

*kālena*—यथासमय; *saḥ*—वे; *ajaḥ*—स्वयम्भू ब्रह्मा; *puruṣa-āyuṣā*—अपनी आयु की अवधि द्वारा; *abhipravṛtta*—संलग्न रहते हुए; *yogena*—ध्यान में; *virūḍha*—विकसित; *bodhaḥ*—बुद्धि; *svayam*—स्वतः; *tat antaḥ-hṛdaye*—हृदय में; *avabhātam*—प्रकट हुआ; *apaśyata*—देखा; *apaśyata*—देख लिया; *yat*—जिसे; *na*—नहीं; *pūrvam*—पहले।

**ब्रह्मा के सौ वर्षों के अन्त में, जब उनका ध्यान पूर्ण हुआ, तब उनमें अभीष्ट ज्ञान विकसित हो गया, और फलस्वरूप वे अपने भीतर ही अपने मस्तक में उन परमेश्वर का दर्शन कर सके, जिन्हें वे महानतम प्रयास से भी पहले नहीं देख पाए थे।**

परमेश्वर का अनुभव केवल भक्ति की प्रक्रिया से होता है, मानसिक कल्पना में वैयक्तिक प्रयास से नहीं। ब्रह्मा की आयु की गणना दिव्य वर्षों में होती है, जो मनुष्यों के सौर वर्षों से भिन्न हैं। दिव्य वर्षों की गणना भगवद्गीता (8.17) में की गई है: sahasra-yuga-paryantam ahar yad brahmaṇo viduḥ। ब्रह्मा का एक दिन चार युगों के योग (जिसकी गणना 43,00,000 वर्ष की गई है) के एक हज़ार गुना के बराबर है। इसी आधार पर, ब्रह्मा ने सभी कारणों के परम कारण को समझ पाने से पूर्व सौ वर्ष तक ध्यान किया, और तब उन्होंने ब्रह्मसंहिता की रचना की, जिसका भगवान् चैतन्य अनुमोदन एवं अंगीकार करते हैं, और जिसमें वे गाते हैं: govindam ādi-puruṣaṁ tam ahaṁ bhajāmi **। मनुष्य को भगवान् की कृपा की प्रतीक्षा करनी होती है, इससे पूर्व कि वह या तो उनकी सेवा कर सके अथवा उन्हें यथारूप जान सके।
