### SB 3.14.4

> श्रद्दधानाय भक्ताय ब्रूहि तज्जन्मविस्तरम् ।\
> ऋषे न तृप्यति मनः परं कौतूहलं हि मे ॥ ४ ॥

*श्रद्दधानाय*—श्रद्धावान् व्यक्ति को; *भक्ताय*—भक्त को; *ब्रूहि*—कृपया वर्णन करें; *तत्*—उनके; *जन्म*—प्राकट्य; *विस्तरम्*—विस्तारपूर्वक; *ऋषे*—हे महान् ऋषि; *न*—नहीं; *तृप्यति*—सन्तुष्ट होता; *मनः*—मन; *परम्*—अत्यधिक; *कौतूहलम्*—जिज्ञासु; *हि*—निश्चय ही; *मे*—मेरा।

**मेरा मन अत्यन्त जिज्ञासु हो उठा है, अतः भगवान् के प्राकट्य की कथा सुनकर भी मैं सन्तुष्ट नहीं हूँ। इसलिए आप एक श्रद्धावान् भक्त को और अधिक कहते जाइए।**

जो वास्तव में श्रद्धावान् तथा जिज्ञासु है, वही पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् के प्राकट्य तथा अन्तर्धान की दिव्य लीलाओं को सुनने का अधिकारी है। विदुर ऐसे दिव्य सन्देशों को प्राप्त करने का उपयुक्त पात्र था।
