### SB 3.30.25

> आदीपनं स्वगात्राणां वेष्टयित्वोल्मुकादिभिः ।\
> आत्ममांसादनं क्वापि स्वकृत्तं परतोऽपि वा ॥ २५ ॥

*ādīpanam*—आग लगाना; *sva-gātrāṇām*—उसके अपने अंगों को; *veṣṭayitvā*—घेरे जाने पर; *ulmuka-ādibhiḥ*—जलती हुई लकड़ी के टुकड़ों आदि से; *ātma-māṁsa*—अपने ही मांस का; *adanam*—खाना; *kva api*—कभी-कभी; *sva-kṛttam*—स्वयं द्वारा किया गया; *parataḥ*—दूसरों द्वारा; *api*—अथवा; *vā*—या।

**उसे जलती हुई लकड़ी के टुकड़ों के बीच रख दिया जाता है, और उसके अंगों में आग लगा दी जाती है। कुछ अवस्थाओं में उससे उसका अपना ही मांस खिलवाया जाता है अथवा दूसरों से वह खिलवाया जाता है।**

इस श्लोक से लेकर आगामी तीन श्लोकों तक दण्ड का वर्णन किया जाएगा। प्रथम वर्णन यह है कि अपराधी को अपना ही मांस, जो अग्नि में जल रहा होता है, खाना पड़ता है, अथवा वहाँ उपस्थित अपने ही समान अन्य प्राणियों को उसे खाने देना पड़ता है। पिछले महायुद्ध में यातना-शिविरों में लोग कभी-कभी अपना ही मल खा जाते थे, अतः इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि यमसादन अर्थात् यमराज के धाम में, वह व्यक्ति, जिसने दूसरों का मांस खाते हुए अत्यन्त भोगपूर्ण जीवन व्यतीत किया था, अपना ही मांस खाने को विवश हो जाता है।
