### SB 3.32.17

> रजसा कुण्ठमनसः कामात्मानोऽजितेन्द्रियाः ।\
> पितृन् यजन्त्यनुदिनं गृहेष्वभिरताशयाः ॥ १७ ॥

*रजसा*—रजोगुण द्वारा; *कुण्ठ*—चिन्ताओं से भरे; *मनसः*—जिनके मन; *काम-आत्मानः*—इन्द्रियतृप्ति की आकांक्षा करते हुए; *अजित*—अनियन्त्रित; *इन्द्रियाः*—जिनकी इन्द्रियाँ; *पितॄन्*—पितरों की; *यजन्ति*—वे पूजा करते हैं; *अनुदिनम्*—प्रतिदिन; *गृहेषु*—गृहस्थ-जीवन में; *अभिरत*—संलग्न; *आशयाः*—जिनके मन।

**ऐसे व्यक्ति, रजोगुण से प्रेरित, चिन्ताओं से भरे रहते हैं और अनियन्त्रित इन्द्रियों के कारण सदा इन्द्रियतृप्ति की आकांक्षा करते हैं। वे पितरों की पूजा करते हैं और दिन-रात अपने परिवार, सामाजिक अथवा राष्ट्रीय जीवन की आर्थिक दशा सुधारने में व्यस्त रहते हैं।**
