### SB 3.32.31

> इत्येतत्कथितं गुर्वि ज्ञानं तद्ब्रह्म-दर्शनम् ।\
> येनानुबुद्ध्यते तत्त्वं प्रकृतेः पुरुषस्य च ॥ ३१ ॥

*इति*—इस प्रकार; *एतत्*—यह; *कथितम्*—वर्णित; *गुर्वि*—हे आदरणीय माता; *ज्ञानम्*—ज्ञान; *तत्*—वह; *ब्रह्म*—परम सत्य; *दर्शनम्*—प्रकट करने वाला; *येन*—जिसके द्वारा; *अनुबुद्ध्यते*—समझा जाता है; *तत्त्वम्*—सत्य; *प्रकृतेः*—पदार्थ का; *पुरुषस्य*—आत्मा का; *च*—और।

**हे मेरी प्रिय आदरणीय माता, मैंने परम सत्य को समझने का मार्ग पहले ही वर्णित कर दिया है, जिसके द्वारा मनुष्य पदार्थ एवं आत्मा तथा उनके सम्बन्ध के वास्तविक सत्य को समझ सकता है।**
