### SB 4.5.26

> जुहावैतच्छिरस्तस्मिन्दक्षिणाग्नावमर्षितः ।\
> तद्देवयजनं दग्ध्वा प्रातिष्ठद् गुह्यकालयम् ॥ २६ ॥

*juhāva*—आहुति के रूप में अर्पित किया; *etat*—वह; *śiraḥ*—मस्तक; *tasmin*—उसमें; *dakṣiṇa-agnau*—दक्षिण दिशा की यज्ञाग्नि में; *amarṣitaḥ*—अत्यन्त क्रुद्ध वीरभद्र; *tat*—दक्ष की; *deva-yajanam*—देवताओं हेतु यज्ञ की व्यवस्था; *dagdhvā*—अग्नि लगाकर; *prātiṣṭhat*—प्रस्थान किया; *guhyaka-ālayam*—गुह्यकों के धाम (कैलास) की ओर।

**तत्पश्चात् वीरभद्र ने उस मस्तक को लिया और अपने महान् क्रोधवश उसे यज्ञ-अग्नि के दक्षिण भाग में फेंक दिया, आहुति के रूप में उसे अर्पित करते हुए। इस प्रकार भगवान् शिव के अनुयायियों ने यज्ञ की समस्त व्यवस्था को विध्वस्त कर दिया। सम्पूर्ण यज्ञस्थल में आग लगाकर वे अपने स्वामी के धाम कैलास की ओर प्रस्थान कर गए। इस प्रकार श्रीमद्भागवत के चतुर्थ स्कन्ध के पञ्चम अध्याय, जिसका शीर्षक है "दक्ष-यज्ञ का विध्वंस," के भक्तिवेदान्त तात्पर्य समाप्त होते हैं।**
