### SB 4.8.77

> सर्वतो मन आकृष्य हृदि भूतेन्द्रियाशयम् ।\
> ध्यायन्भगवतो रूपं नाद्राक्षीत्किञ्चनापरम् ॥ ७७ ॥

*sarvataḥ*—सभी प्रकार से; *manaḥ*—मन; *ākṛṣya*—एकाग्र करते हुए; *hṛdi*—हृदय में; *bhūta-indriya-āśayam*—इन्द्रियों तथा इन्द्रियविषयों का विश्रामस्थल; *dhyāyan*—ध्यान करते हुए; *bhagavataḥ*—भगवान् के; *rūpam*—रूप; *na adrākṣīt*—नहीं देखा; *kiñcana*—कुछ भी; *aparam*—और।

**उन्होंने अपनी इन्द्रियों तथा उनके विषयों को पूर्ण रूप से वश में कर लिया, और इस प्रकार उन्होंने अपने मन को, किसी अन्य वस्तु की ओर विचलित हुए बिना, भगवान् के रूप पर एकाग्र कर लिया।**

ध्यान के योगिक सिद्धान्तों को यहाँ स्पष्ट रूप से समझाया गया है। मनुष्य को अपने मन को भगवान् के रूप पर एकाग्र करना है, बिना किसी अन्य लक्ष्य की ओर विचलित हुए। ऐसा नहीं है कि कोई किसी निर्विशेष लक्ष्य पर ध्यान अथवा एकाग्रता कर सके। ऐसा करने का प्रयास करना केवल समय की बरबादी है, क्योंकि यह अनावश्यक रूप से कष्टकर है, जैसा कि भगवद्*-गीता में समझाया गया है।
