### SB 4.10.7

> ततो निष्क्रम्य बलिन उपदेवमहाभटाः । असहन्तस्तन्निनादमभिपेतुरुदायुधाः ॥ ७ ॥

*ततः*—तत्पश्चात्; *निष्क्रम्य*—बाहर निकलकर; *बलिनः*—अत्यन्त बलशाली; *उपदेव*—कुबेर के; *महा-भटाः*—महान् सैनिक; *असहन्तः*—सहन करने में असमर्थ; *तत्*—शङ्ख की; *निनादम्*—ध्वनि; *अभिपेतुः*—आक्रमण कर दिया; *उदायुधाः*—विविध शस्त्रों से सुसज्जित।

**हे वीर विदुर, यक्षों के परम बलशाली वीर, ध्रुव महाराज के शङ्ख की गूँजती हुई ध्वनि को सहन करने में असमर्थ होकर, शस्त्रों से सुसज्जित होकर अपने नगर से बाहर निकल आए और ध्रुव पर आक्रमण कर दिया।**
