### SB 5.6.7

> तस्य ह वा एवं मुक्तलिङ्गस्य भगवत ऋषभस्य योगमायावासनया देह इमां जगतीमभिमानाभासेन सङ्क्रममाणः कोङ्कवेङ्ककुटकान्दक्षिणकर्णाटकान्देशान् यदृच्छयोपगतः कुटकाचलोपवन आस्यकृताश्मकवल उन्माद इव मुक्तमूर्धजोऽसंवीत एव विचचार ॥ ७ ॥

*अथ*—तत्पश्चात्; *समीर-वेग*—वायु के वेग से; *विधूत*—झकझोरे गए; *वेणु*—बाँसों के; *विकर्षण*—रगड़ से; *जात*—उत्पन्न; *उग्र*—प्रचण्ड; *दाव-अनलः*—दावाग्नि; *तत्*—उस; *वनम्*—कुटकाचल के निकट का वन; *आलेलिहानः*—चारों ओर लीलते हुए; *सह*—साथ; *तेन*—उस शरीर के; *ददाह*—भस्म कर दिया।

**जब वे भ्रमण कर रहे थे, तब एक भयंकर दावाग्नि भड़क उठी। यह अग्नि वायु से झकझोरे जा रहे बाँसों की रगड़ से उत्पन्न हुई थी। उस अग्नि में कुटकाचल के निकट का सम्पूर्ण वन तथा भगवान् ऋषभदेव का शरीर भस्म होकर राख हो गया।**

*ऐसी दावाग्नि पशुओं के बाह्य शरीरों को भस्म कर सकती है, किन्तु भगवान् ऋषभदेव भस्म नहीं हुए, यद्यपि बाह्य रूप से ऐसा प्रतीत हुआ। भगवान् ऋषभदेव वन के समस्त जीवों के परमात्मा हैं और उनकी आत्मा कभी अग्नि से भस्म नहीं होती। जैसा कि भगवद्-गीता में कहा गया है, adāhyo 'yam*—आत्मा कभी अग्नि से भस्म नहीं होती। भगवान् ऋषभदेव की उपस्थिति के कारण वन के समस्त पशु भी भौतिक बन्धन से मुक्त हो गए।
