### SB 5.8.20

> अपिस्विदकृतसुकृतमागत्य मां सुखयिष्यति हरिणराजकुमारो विविधरुचिरदर्शनीयनिजमृगदारकविनोदैरसन्तोषं स्वानामपनुदन् ॥ २० ॥

*अपि स्वित्*—क्या वह; *अकृत-सुकृतम्*—जिसने कभी कोई पुण्य कर्म नहीं किया; *आगत्य*—लौटकर; *माम्*—मुझको; *सुखयिष्यति*—सुख देगा; *हरिण-राज-कुमारः*—वह मृग, जो मेरे द्वारा ठीक पुत्र के समान देखभाल किए जाने के कारण राजकुमार के समान था; *विविध*—विविध; *रुचिर*—अत्यन्त मनभावन; *दर्शनीय*—देखने योग्य; *निज*—अपने; *मृग-दारक*—मृग-शावक के अनुरूप; *विनोदैः*—मनभावन कर्मों द्वारा; *असन्तोषम्*—असन्तोष को; *स्वानाम्*—अपने स्वजनों का; *अपनुदन्*—दूर करते हुए।

**वह मृग ठीक एक राजकुमार के समान है। वह कब लौटेगा? वह अपने व्यक्तिगत कर्म, जो इतने मनभावन हैं, कब पुनः प्रदर्शित करेगा? वह मेरे जैसे घायल हृदय को कब पुनः शान्त करेगा? मेरे पास निश्चय ही कोई पुण्य-सम्पत्ति नहीं होगी, अन्यथा वह मृग अब तक लौट आया होता।**

प्रबल स्नेह के कारण राजा ने उस छोटे मृग को इस प्रकार स्वीकार किया मानो वह कोई राजकुमार हो। इसे मोह कहते हैं। मृग की अनुपस्थिति पर अपनी व्याकुलता के कारण राजा उस पशु को इस प्रकार सम्बोधित करते मानो वह उनका पुत्र हो। स्नेहवश किसी को भी कुछ भी कहकर सम्बोधित किया जा सकता है।
